{"_id":"65ae76ae87d834e88b056298","slug":"laying-of-foundation-stone-for-construction-of-memorial-pillar-in-memory-of-great-men-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-9251-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महापुरुषों की स्मृति में स्मारक स्तंभ निर्माण का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महापुरुषों की स्मृति में स्मारक स्तंभ निर्माण का शिलान्यास
विज्ञापन
फोटो नंबर 22केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। घिटौरा गांव में महापुरुषों की स्मृति और सम्मान में स्मारक स्तंभ निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया।
घिटौरा गांव में ग्रामीणों ने आने वाली पीढि़यों को अपने पूर्वजों के बलिदान एवं शौर्य को याद दिलाने के लिए महापुरुषों की स्मृति में स्मारक स्तंभ का निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसके लिए सोमवार को गांव में विधि विधान पूर्वक शिलान्यास कराया गया। ग्रामीण आनंद बैसला ने बताया कि महापुरुषों की स्मृति में यह स्मारक स्थल सभी ग्रामीणों के सहयोग से बनाया जाएगा। शिलान्यास के लिए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से मिट्टी व कई नदियों का जल भी शामिल किया गया। इस दौरान पंडित रामकिशन, श्रीकृष्ण, आचार्य आनंद बैसला, रमन चौधरी, सुबोध एडवोकेट, चमन मास्टर, कर्मवीर, मास्टर होशियार, धर्मबीर, इंद्रपाल, लीला प्रधान, मनोज कुमार, श्यामवीर, महेंद्र, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।