फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lawyers will go to meet PM for High Court Bench

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पीएम से मिलने नोएडा जाएंगे वकील

Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lawyers will go to meet PM for High Court Bench
बागपत कचहरी में पत्रकार वार्ता करते जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री महेन्द्र सिंह बंसल व साथ में ? - फोटो : BAGHPAT
मुलाकात को रोकने पर जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास का विरोध करने व वाहनों के आगे लेटने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र बंसल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग कई दशक से हो रही है। इसके बावजूद कोई भी सरकार यह मांग पूरी नहीं कर रही है। अब वकीलों के सामने मरने-मारने के हालात हो गए हैं। सप्ताह में कई दिन हड़ताल रखने के कारण बड़ी परेशानी हो रही है।

महामंत्री महेंद्र बंसल ने जिला बार एसोसिएशन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नोएडा में बैठक में निर्णय किया कि 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने जाएंगे। उनसे नोएडा में परी चौक पर जाकर मिलेंगे। यदि वे समय नहीं देंगे तो घेराव किया जाएगा। एयरपोर्ट का शिलान्यास नहीं करने देने के लिए वकील उनकी गाड़ी के आगे लेट जाएंगे। अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर ने कहा कि पश्चिमी उप्र के वादकारियों को यदि किसी केस में सौ रुपये का एक शपथ पत्र भी लगाना होता है। उसके लिए सात किमी दूर कई हजार रुपये खर्च कर जाना पड़ता है। इसलिए सरकार को पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed