फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lawyers shows anger over lathicharge: Protests by closing chambers in western UP

लाठीचार्ज पर फूटा वकीलों का गुस्सा: पश्चिमी यूपी में धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी, मेरठ में एसीएम के गनर को पीटा

Wed, 30 Aug 2023 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 01:35 PM IST
सार

हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों ने शामली बागपत मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यायिक कार्यों से विरत रहकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा। हंगामे की आशंका को देखते हुए सुबह से ही कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं मेरठ में वकीलों ने जमकर अराजकता की है।

विज्ञापन
Lawyers shows anger over lathicharge: Protests by closing chambers in western UP
बागपत में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने शामली में अपने चेंबर बंद करके धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तो वहीं बागपत में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। वहीं मेरठ में आईजी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया गया। हालांकि आईजी के आश्वासन के बाद वकील कचहरी लौट गए। कुछ देर बाद वापस लौटे वकीलों ने कचहरी में जाकर की नारेबाजी की। वकीलों का एक गुट डीएम ऑफिस पहुंचा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर तरुण के साथ मारपीट कर डाली। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा है।
विज्ञापन


हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में करने के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया है। हंगामें की आशंका को देखे हुए सुबह से ही कचहरी के गेट पर कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


शामली के कैराना में सुबह करीब 11:30 बजे अधिवक्ताओं ने अपने चेंबर बंद करने के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा फर्श पर बैठे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र प्रसाद और महासचिव आलोट चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं की मांग थी कि आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी की जाए। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: वकीलों पर लाठीचार्ज से आक्रोश: आज न्यायिक कार्य से हैं विरत, आईजी ऑफिस पर हंगामा-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

हापुड़ में लाठी चार्ज के विरोध में भड़के बागपत के अधिवक्ता, जुलूस निकाला
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज होने के विरोध में बागपत में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भड़क गए। जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा और लाठी चार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

जिला बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित बैठक में हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना पर रोष जताया। घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने हड़ताल रखी। जिसके बाद सभागार के बाहर अधिवक्ता एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे।

जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चैयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों और उनके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नही होने पर अनिश्चिकालीन आंदोलन करने को मजबूर है।

Lawyers shows anger over lathicharge: Protests by closing chambers in western UP
मौके पर पहुंचे एएसपी - फोटो : Amar Ujala

हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में मेरठ कचहरी से अधिवक्ता आईजी ऑफिस पहुंचे। आईजी ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और क्यूआरटी मौके पर तैनात की गई। इसके बाद हापुड़ में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग का ज्ञापन वकीलों से लेकर आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद वकील कचहरी लौट गए। 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर को पीटा  
आईजी के आश्वासन के बाद वकील कचहरी लौट गए। कुछ देर बाद वापस लौटे वकील ने कचहरी में जाकर की नारेबाजी करने लगे। वकीलों का एक गुट डीएम ऑफिस पहुंचा जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर तरुण के साथ मारपीट की दी गई। इस दाैरान कई दूसरे पुलिस कर्मियों के साथ भी की अभद्रता। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर गेट बंद करने का  प्रयास किया। जबरन ऑफिस बंद करा दिए।

मामले की जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी,  सिविल लाइन समेत कई थानों की फोर्स कलेक्ट्रेट बुलाई गई है। फिलहाल डीएम ऑफिस में एसएसपी और डीएम की बैठक चल रही है। मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed