फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Launched PCO in Jail

जिला जज ने जिला जेल मे किया औचक निरीक्षण, जेल में नही मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु, जेल अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Launched PCO in Jail
जिला जेल मे जिलाधिकारी को बंदियो द्वारा बनाया गया पोडियम भेंट करते जेल अधिकारी - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। परिजनों से बात करने के लिए जिला जेल के बंदियों के लिए दस पीसीओ लगवाए गए हैं। इनसे नियमावली के तहत बंदी परिजनों से बात कर सकेंगे। जिला जज ने पीसीओ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

अब्दुलपुर स्थित जिला जेल की 660 बंदियों की क्षमता है। इसके बावजूद यहां एक हजार से अधिक बंदी हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जिला जज सुधीर कुमार और जिलाधिकारी राजकमल यादव पुलिस बल के साथ जिला जेल पहुंचे। उन्होंने जेल में दस पीसीओ का संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र यादव ने बताया कि पीसीओ से नियमों के तहत बंदियों की उनके परिजनों से बात कराई जाएगी। पीसीओ शुभारंभ के बाद जिला जज और जिलाधिकारी ने पुलिस बल के साथ जेल का निरीक्षण किया। पुलिस बल से बैरकों के साथ ही जेल परिसर और छतों की बारिकी से तलाशी कराई। निरीक्षण के बाद बंदियों द्वारा बनाया गया पोडियम जिला मजिस्ट्रेट को भेंट किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा, जेलर आकाश शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद खान, डिप्टी जेलर रवींद्र कुमार, करुणेंद्र यादव समेत सभी बंदी रक्षक मौजूद रहे।

जिला जेल मे बंदियो के लिए पीसीओ का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला जज सुधीर कुमार, जिलाधिकारी राजकमल

जिला जेल मे बंदियो के लिए पीसीओ का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला जज सुधीर कुमार, जिलाधिकारी राजकमल- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed