फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Last salute to the hero of Nabha with moist eyes

नभ के वीर को नम आंखों से अंतिम सलाम

Sat, 13 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Last salute to the hero of Nabha with moist eyes
बालैनी (बागपत)। मवीकलां गांव के रहने वाले एयरफोर्स के जवान सागर उज्जवल की प्रयागराज में तैनाती के दौरान इंसास रायफल हाथ से छूटकर नीचे गिरने पर गोली चल गई। गोली लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान का शव शनिवार को गांव में लाया गया। लोगों ने नम आंखों से उसे विदाई दी। सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मवीकलां निवासी सागर उज्जवल पुत्र राजेंद्र सिंह 23 दिसंबर 2017 को एयरफोर्स में भर्ती हुआ था। इस वक्त वह प्रयागराज में तैनात था। वह छुट्टी लेकर गांव में आया हुआ था। यहां से नौ नवंबर को ड्यूटी के लिए प्रयागराज गया था। 12 नवंबर को ड्यूटी करते वक्त इंसास रायफल उसके हाथ से छूटकर गिर गई और ऑटोमेटिक होने के कारण एक साथ तीन गोली चल गई। गोली सागर के गले से होते हुए सिर के पार निकल गई, जिससे उसकी तुरंत ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव में परिवार में कोहराम मच गया। सागर का शव लेकर शनिवार सुबह एयरफोर्स के जवान गांव में पहुंचे तो उसका परिवार में कोहराम मच गया। सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सागर के एक भाई व एक बहन है और वह इनमें सबसे बड़ा था। एयरफोर्स के सब एरिया कमांडेंट अश्वनी यादव ने बताया की सागर ड्यूटी पर तैनात था और उसके हाथ से रायफल गिरने पर गोली चल गई। इस कारण ही उसकी मौत हुई है। एयरफोर्स की ओर से अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed