फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Land should be acquired on the basis of land records

भूलेखों के आधार पर होना चाहिए भूमि का अधिग्रहण

Fri, 26 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Land should be acquired on the basis of land records
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में शुक्रवार को दुकानदारों व किसानों की बैठक हुई। इसमें भूलेखों के आधार भूमि का अधिग्रहण कर हाईवे का निर्माण कराने की मांग की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने किसानों से बामनौली में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष कहा कि हाईवे निर्माण कंपनी भूलेखों के आधार पर दस मीटर पर निर्माण कार्य करें। किसान दस मीटर से एक इंच अधिक भी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने दस मीटर से अधिक भूमि पर हाईवे का निर्माण करने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने जबरत भूमि अधिग्रहण करने पर कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून किसान विरोधी है। जब तक सरकार कानून को वापस नही लेगी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंनेे बामनौली में होने वाली पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजकुमार बौद्ध, रालोद नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी, नरेश अग्रवाल, चौधरी सतपाल, चौधरी सीताराम, नीरज पंडित, कृष्णपाल, पवन, प्रदीप नैन, शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed