फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   land mafia Yashpa Tomar property worth 1 crore 18 lakh was attached In Baghpat, STF arrested

बड़ी कार्रवाई: बागपत में भूमाफिया यशपाल तोमर की 1 करोड़ 18 लाख की संपति को किया कुर्क, एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 03:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Apr 2022 03:35 PM IST
सार

हरिद्वार के ज्वालापुर की चर्चित 56 बीघा जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एसटीएफ की एक टीम ने बागपत निवासी यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया था। डीएम हरिद्वार के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को उसकी एक करोड़ 18 लाख की संपति को कुर्क करने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
land mafia Yashpa Tomar property worth 1 crore 18 lakh was attached In Baghpat, STF arrested
कार्रवाई के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागपत में उसकी 1 करोड़ 18 लाख रुपये कीमत की संपति को कुर्क कर लिया। इस संपत्ति में तकरीबन 18 बीघा कृषि भूमि, गांव के दो प्लॉट व मकान कुर्क किए गए हैं। यह कार्रवाई डीएम हरिद्वार के आदेश पर हुई है। भूमाफिया यशपाल पर धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाने और क्राइम की दुनिया से अर्जित रुपये से अवैध संपत्ति बनाने का आरोप था। सोमवार दोपहर उसके पैतृक गांव पहुंचकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: मास्टरजी ये छोरी ना खेल पाणे की: मुस्लिम लड़कियों को रोकने पहुंच गए थे मौलवी, सर्वखाप के गढ़ में हौसलो से संवरी बेटियों की जिंदगी

विज्ञापन


हरिद्वार के ज्वालापुर की चर्चित 56 बीघा जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एसटीएफ की एक टीम ने बागपत निवासी यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया था। ज्वालापुर की चर्चित की 56 बीघा जमीन मामले में दिल्ली निवासी गिरधारी लाल ने पिछले दिनों एक मुकदमा ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि यशपाल तोमर उस पर जमीन अपने नाम करने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच उत्तराखंड एसटीएफ को सौंपी गई थी। एक टीम आरोपी यशपाल तोमर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर हरिद्वार ले गई। बागपत के रहने वाले यशपाल तोमर का विवादित जमीनों से पुराना नाता है।

बताया जाता है कि हरिद्वार से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक उसकी सैकड़ों करोड़ रुपये की जमीन हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यशपाल तोमर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed