फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lamps of two houses extinguished in road accident

सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग

Sun, 14 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lamps of two houses extinguished in road accident
कक्षा नौ के दो छात्रों की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जामा
विज्ञापन

रमाला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ककड़ीपुर व शामली की एलम चौकी सीमा के पास बस और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर रमाला और कांधला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को कब्जे मे लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए शामली भेज दिए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर कर दिया। अधिकारियों के पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। दोनों छात्र घर के इकलौते चिराग थे।
ककड़ीपुर निवासी छात्र प्रियांशु (15) पुत्र राजीव और वंश (15) पुत्र विजय अपने गांव ककड़ीपुर से बाइक से कांधला सामान लेने गए थे। कांधला से लौटते समय एलम बाईपास के निकट सामने से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक बस के नीचे फंस गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची रमाला व कांधला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शामली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रियांशु की माता पूनम ओर वंश की माता पिंकी का रो- रोकर बुरा हाल है। दोनों ही इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन

दोनों में थी गहरी दोस्ती
प्रियाशु और वंश में गहरी दोस्ती थी। दोनों न्यू इरा इंटरनेशनल स्कूल ककड़ीपुर में कक्षा नौ के छात्र थे। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्र वह ज्यादातर समय साथ बिताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed