{"_id":"654ccd55142468200c012aa6","slug":"lamps-made-in-the-image-will-spread-light-in-tikri-town-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7033-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीकरी कस्बे में रोशनी फैलाएंगे छवि के बनाए दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीकरी कस्बे में रोशनी फैलाएंगे छवि के बनाए दीये
विज्ञापन
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे में दीपावली पर कक्षा सात की छात्रा छवि के बनाए गए दीये रोशनी फैलाएंगे। बृहस्पतिवार को कस्बे की चेयरपर्सन सरिता देवी ने छात्रा छवि से चार हजार मिट्टी के दीये खरीदकर पूरे कस्बे में बंटवाए।
टीकरी कस्बा निवासी कक्षा सात की छात्रा छवि पढ़ाई के साथ-साथ इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी के खेल खिलौने, बर्तन, दीये बना रही है। बृहस्पतिवार को चेयरपर्सन सरिता देवी छात्रा के घर पहुंची और उसके बनाए गए चार हजार मिट्टी के दीये खरीदकर कस्बे में बंटवाए। छवि की मां कविता ने बताया कि कस्बे के अलावा आसपास के गांव के लोग भी उनके घर दीये खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। चेयरपर्सन सरिता देवी ने बताया कि छवि पढ़ाई के साथ-साथ कारोबार को भी बढ़ावा दे रही हैं।
-- -- -