{"_id":"667ac0d036afe7611d00fd13","slug":"lakhs-stolen-from-up-police-inspectors-house-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-110835-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यूपी पुलिस दरोगा के घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यूपी पुलिस दरोगा के घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन
-पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कोतवाली में दी तहरीर
बड़ौत। बिजरौल गांव में यूपी पुलिस के दारोगा के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरोगा की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बिजरौल के अमित तोमर ने बताया कि वह यूपी पुलिस में दारोगा है और हाल में उनकी तैनाती फिरोजाबाद में चल रही है। साथ ही उनकी पत्नी भी दारोगा है। मां गांव में रहती है। वह 24 अप्रैल को उनके पास आ गई। 24 जून को गांव लौटी तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। घर से कीमती सामान चोरी था। सूचना पर अमित तोमर गांव पहुंच गए।
उन्होंने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देख तो पता चला कि चोर उनके मकान में दो दिन तक रहे। वहीं पर खाना खाया और रात में वहीं पर सोए। चोर उनके घर से एक घड़ी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।