फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Know yourself, hatred will disappear by itself

खुद को पहचानो, नफरत खुद मिट जाएगी

Mon, 01 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Know yourself, hatred will disappear by itself
बागपत : अमीनगर सराय के डौला गांव में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में भाईचारा का संदेश देते सभी धर्म क? - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव के मदरसा इस्लामिया जामिया कासिम उलूम में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में वक्ताओं ने भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाईचारे से दिलों के बीच की दूरी मिट जाएगी और मुल्क तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। अगर कोई नफरत फैलाता है, तो उस नफरत का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से दिया जा सकता है। बाबा हरजोत सिंह ने कहा कि खुद को पहचानो, नफरत खुद मिट जाएगी। मंचासीन सभी धर्मों के लोगों के हाथ भी मिलवाए और सर्वधर्म कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में अध्यक्ष मौलाना मदनी ने कहा कि सद्भावना मंच का मकसद मुल्क में अमन चैन कायम करना है। आपस की दूरियों को मिटाना और मुल्क में नफरत के बीज बोने वालों को नजर अंदाज करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सभी धर्मों के लोगों ने भूमिका निभाई थी, इसलिए सभी को भाईचारा बनाकर रहना चाहिए।
विज्ञापन

महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन ने कहा कि मुल्क में सभी धर्मों के लोग भाईचारे व शांति के साथ रहें। मगरीबी के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल ने कहा कि पड़ोस में रहने वाले किसी भी व्यक्ति की जाति धर्म से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और छोटे मामलों को बड़ा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना असजद खान ने नफरत मिटाकर आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मुफ्ती अब्बास, मौलाना जावेद, केके शर्मा, तेजपाल सिंह, रिजवान, शमीना खान, मन्नू, भगतजी, तेजपाल सिंह, अनीता सिंह, स्वामी आमानंद, अन्नू मालिक, परमिंद्र तोमर मौजूद रहे।

--------
एसपी ने सोशल मीडिया को अफवाहों के लिए जिम्मेदार बताया
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि समय-समय पर ऐसे सम्मेलन होने जरूरी हैं, जिनसे आपसी भाईचारा बनता है और समाज को एक आइना दिखाया जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या किसी जाति समुदाय पर टिप्पणी करने से बचा जाए। सोशल मीडिया के कारण ही अफवाह फैलती है। सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed