फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kilkari echoed in the ambulance, the woman gave birth to a son

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 19 Dec 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kilkari echoed in the ambulance, the woman gave birth to a son
108 एंबुलेस में प्रसव के बाद बच्चे के साथ मौजूद परिजन व एंबुलेस कर्मी - फोटो : BARAUT
सरूरपुर गांव के पास 108 एंबुलेंस में कराया गया महिला का सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा की परिजनों ने की तारीफ, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार की रात सरूरपुर गांव के पास 108 एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजन खुश नजर आए। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों की तारीफ की।
आदमपुर निवासी पुष्पा पत्नी बिट्टू को शनिवार की रात नौ बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस कर्मी पुष्पा को लेकर बिनौली सीएचसी पहुंचे। मगर, चिकित्सकों ने महिला की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास पहुंचे तो पुष्पा की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अजब सिंह ने हाईवे किनारे एंबुलेंस रुकवा ली और सूझबूझ के साथ पुष्पा का सुरक्षित प्रसव कराया। पुष्पा ने बेटे को जन्म दिया। इससे परिजन खुशी से झूम उठे। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन

एम्बुलेंस में अब तक हो चुकी 20 डिलीवरी
102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि अब तक जनपद में एंबुलेंस में अब तक 20 बच्चों का जन्म हो चुका है। 70 प्रसव के मामले में एंबुलेंस कर्मियों ने घर में डिलीवरी कराने में सहायता की है। एंबुलेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक सुन्नी सिंह ने बताया कि 102 सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है। 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और 2 साल तक के बच्चों को घर से सरकारी अस्पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed