{"_id":"620a91b648c73b1cae581c78","slug":"kilkari-echoed-again-in-the-ambulance-two-children-were-born-baghpat-news-mrt5768821105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी, दो बच्चों का हुआ जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी, दो बच्चों का हुआ जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक एंबुलेंस में 25 से ज्यादा शिशु हो चुके हैं पैदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकारी एंबुलेंस में एक बार फिर किलकारी गूंजी। सोमवार को एंबुलेंस में दो बच्चों का जन्म हुआ। अब तक सरकारी एंबुलेंस में 25 से अधिक बच्चों का जन्म हो चुका है। सोमवार को एंबुलेंस सेवा 108 व 102 दोनों में एक-एक महिला का सकुशल प्रसव कराया गया।
एंबुलेंस जिला प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह छपरौली ब्लॉक के बासौली गांव से एंबुलेंस गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर जा रही थी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी विपिन कुमार व चालक देव शिल्पी कौशिक ने महिला का प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली में भर्ती कराया गया।
इसके अतिरिक्त सोमवार को एंबुलेंस 102 खेकड़ा ब्लॉक के काठा गांव से गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी। महिला को बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी सतेंद्र सिंह व चालक प्रियांशु को रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में भर्ती कराया गया।