{"_id":"635822c9e597b64e5b5f5327","slug":"kidnapped-and-raped-a-teenager-baraut-news-mrt610851222","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: किशोरी का अपहरण कर ले गया युवक, खेत में किया दुष्कर्म, बेटी की आपबीती सुन मां के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: किशोरी का अपहरण कर ले गया युवक, खेत में किया दुष्कर्म, बेटी की आपबीती सुन मां के उड़े होश
Wed, 26 Oct 2022 11:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:54 AM IST
सार
Baghpat: समुदाय विशेष के एक युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं बेटी की आपबीती सुन मां के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत निवासी किशोरी को अकेला पाकर समुदाय विशेष का एक युवक घर में घुस गया और तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो मामला कोतवाली पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
पीड़िता नगर की एक कॉलोनी निवासी है। उसके पिता का कुछ साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। घर की जिम्मेदारी उसकी मां व किशोरी पर है। मंगलवार दोपहर किशोरी की मां पड़ोसियों के घर बर्तन साफ करने गई थी। इसी दौरान समुदाय विशेष का एक युवक किशोरी को अकेला पाकर घर में घुस गया और तमंचा के बल पर अगवा करके खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी किसी तरह घर पहुंची और मां को आप बीती बताई। बाद में पीड़ित किशोरी अपनी मां को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र जेल भेजा जाएगा।