फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khekra's doctor's case reached the Deputy Chief Minister

Baghpat News: उपमुख्यमंत्री तक पहुंचा खेकड़ा के चिकित्सक का मामला

Sun, 25 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Khekra's doctor's case reached the Deputy Chief Minister
खेकड़ा सीएचसी के पीडित कम्प्यूटर आपरेटर के मामले को लेकर लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक से - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक द्वारा कंप्यूटर आपरेटर को गाली देने का मामला लखनऊ पहुंच गया है। पीड़ित के पिता ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को शिकायती पत्र देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपमुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का 28 दिसंबर को बागपत का दौरा है। इससे पूर्व खेकड़ा सीएचसी के संविदा कर्मी कंप्यूटर आपरेटर सचिन शर्मा के पिता रविदत्त शर्मा ने लखनऊ पहुंचकर उनको गालीबाज चिकित्सक के बारे में एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत में सीएचसी खेकड़ा के पूर्व प्रभारी चिकित्सक को प्रमोशन दिए जाने और पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर को नौकरी से हटाए जाने की पूरी जानकारी दी है। पीड़ित कर्मचारी सचिन शर्मा के पिता ने उनसे न्याय की गुहार लगाई है। सचिन शर्मा के पिता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed