फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khaps will raise their voice against dowry and female foeticide; daughters will become the head of the family.

Baghpat News: दहेज व कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाएंगी खाप, कुलदीपक बनेंगी बेटियांा

Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Khaps will raise their voice against dowry and female foeticide; daughters will become the head of the family.
बड़ौत में खाप चौधरियों को संबो​धित करतीं डीएम अस्मिता लाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। दहेज व कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाकर समाज में एक नया बदलाव लाने के लिए खापों के चौधरी आवाज उठाएंगे। बेटियों को आगे बढ़ाकर परिवार का कुलदीपक भी बनाया जाएगा।
मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए खाप चौधरियों को साथ लेकर प्रशासन ने यह मुहिम शुरू की। इसके लिए बड़ौत की पट्टी चौधरान में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर खाप चौधरियों के साथ डीएम अस्मिता लाल ने संवाद किया।
विज्ञापन

डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि दहेज ऐसी प्रथा है जो बेटियों की आत्महत्या व हत्या को जन्म देती है। ऐसी प्रथा को बंद करना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप है और इस पाप से सभी को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का आ गया है कि बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप चौधरियों ने इस मुहिम में भागीदारी निभाते हुए आगे बढ़ाने का वादा किया। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का फैसला भी लिया गया। डीएम ने खाप चौधरियों को एक-एक घड़ी व दीपक देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लिखे बैनर पर अपने हस्ताक्षर कर मुहिम को सफल बनाने का संकल्प लिया। ्

इस मौके पर ब्राह्मण खाप के चौरासी चौधरी सुभाष, देवेंद्र चौधरी, विकास बालियान, राजेंद्र चौधरी, संजीव चौधरी, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, गौरव तोमर आदि उपस्थित रहे।

बड़ौत में खाप चौधरियों को संबोधित करतीं डीएम अस्मिता लाल। संवाद

बड़ौत में खाप चौधरियों को संबोधित करतीं डीएम अस्मिता लाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed