फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   khap turban tied to Vikram Singh

विक्रम सिंह को बांधी गई दांघड़ खाप की पगड़ी

Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
khap turban tied to Vikram Singh
आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : BAGHPAT
पांच गांव की पंचायत में लिया गया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पांच गांव की दांघड़ खाप की पगड़ी सुल्तानपुर हटाना गांव के विक्रम सिंह को बांधी गई है। खाप चौधरी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां दूर करने और भाईचारा बनाने के लिए वह जागरूकता अभियान चलाएंगे।
जिले में दांघड़ खाप के सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर, खामपुर और लुहारी गांव है। लंबे समय तक खाप के चौधरी मलखान सिंह सिंह रहे हैं। खाप ने साल 1966 में उन्हें चौधरी बनाया था, उनके निधन के बाद से परिवार के किसी व्यक्ति को अभी तक जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। सुल्तानपुर हटाना गांव में पांचों गांव के गणमान्य लोगों की पंचायत बुलाई गई। सर्वसम्मति से तय किया गया है कि पगड़ी स्वर्गीय मलखान सिंह के पौत्र विक्रम सिंह को बांधी जाएगी। खाप परंपरा के अनुसार उन्हें पगड़ी बांधी गई। विक्रम सिंह ने कहा कि वह खाप के गांव में सामाजिक जागरूकता की पहल करेंगे। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। युवाओं के लिए उच्च शिक्षा, दांघड़ खाप के गांव में चिकित्सा व्यवस्था कराई जाएगी। चौधरी सोहनवीर सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, मथन सिंह खेड़ा, महिपाल मेजर, बाल किशन, चंद्रपाल, रामकिशन खेड़ा, मथन सिंह मेजर खामपुर, राजेंद्र खामपुर, सुभाष सिंह, प्रमोद कुमार, चरण सिंह, अर्जुन, संजीव और राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन

41 साल बाद बांधी गई पगड़ी
बागपत। दांघड़ खाप के पांच गांव के चौधरी मलखान सिंह को साल 1966 में चौधरी बनाया गया था। उनका साल 1980 के करीब निधन हो गया। तब तक चौधराहट विक्रम सिंह के परिवार में ही रही, लेकिन किसी को पगड़ी नहीं बांधी गई थी। खाप परंपरा के अनुसार क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने अब विक्रम सिंह को चौधरी बनाकर जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed