फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Khap Chaudhary came out in favor of ending the strike of the farmers

किसानों के धरना समाप्त करने के पक्ष में उतरे खाप चौधरी

Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Khap Chaudhary came out in favor of ending the strike of the farmers
चौबीस खाप चौधरी सुभाष। - फोटो : BARAUT
चौबीस खाप और पंवार खाप के चौधरी बोले, खेतों में जाकर फसलें देखें किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद पश्चिमी यूपी में खाप चौधरी किसानों के धरने को समाप्त करने के समर्थन में आए हैं। बागपत से दो खाप चौधरियों ने कहा कि किसानों को धरने पर बहुत समय हो गया है। अब उन्हें खेतों पर चलकर अपनी फसलें देखनी चाहिए। उन्होंने किसानों से खेतों पर लौटने का आह्वान भी किया है।

चौबीस खाप चौधरी सुभाष का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा नए कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि बागपत नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के बहुत से किसानों का गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे धरने में योगदान रहा है। मगर, अब काफी समय हो गया। किसानों को अपने खेत-खलिहानों की ओर देखना चाहिए। पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार ने कहा कि यह किसानों की मेहनत व एकजुटता का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री को नए कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी। हम किसानों के साथ हैं, लेकिन एक साल से भी ज्यादा समय धरने पर बैठा हो गया है, अब किसानों को लौटकर अपने खेत खलियान को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने वादे से मुकरती है, तो किसान भी फिर से ज्यादा मजबूती के साथ आंदोलन तेज कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को पंवार खाप का पूरा समर्थन है।

 पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार।

पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed