फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kesariya rang mein ranga pura

केसरिया रंग में रंगा पुरा, गली-गली गूंजा बम बम

Fri, 10 Aug 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
kesariya rang mein ranga pura
बागपत के पुरा महादेव में जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों ने मंदिर परिसर में तिरंगा लहराया और महादेव के नाम के जयकारे लगाए। शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। देर रात तक लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


श्रावण माह की शिवरात्रि पर बुधवार सुबह दो बजकर 10 मिनट पर त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो गया था। त्रयोदशी लगते ही कांवड़िए कतार में लगने शुरू हुए और महादेव का जलाभिषेक किया। हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों ने शिव के जयकारे के साथ ऐतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पुरा गांव के मंदिर पर बागपत,  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कांवड़ियों ने भी त्रयोदशी पर पुलिस, पीएसी, आरएएफ और कमांडो की कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर चतुर्दशी के शुभ मुहुर्त का जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक तक करीब 15 लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार रात त्रयोदशी और चतुर्दशी के बाद मेले के समापन तक करीब 25 लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक कर लिए जाने का अनुमान है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक और मेला चल रहा है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed