फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kerosene will not be available in LPG and electricity at home

घर में गैस और बिजली कनेक्शन तो नहीं मिलेगा मिट्टी का तेल

Sun, 04 Aug 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kerosene will not be available in LPG and electricity at home
घर में रसोई गैस और बिजली कनेक्शन तो नहीं मिलेगा केरोसिन
विज्ञापन

बागपत। घर में रसोई गैस चलाने वालों और विद्युत कनेक्शन से संतृप्त लोगों को अब केरोसिन नहीं मिलेगा। शासन ने ऐसे लोगों का सर्वे कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं राशन लेने आने वाले उपभोक्ताओं से भी मौके पर पड़ताल की जाएगी। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से उपभोक्ताओं के घर पर जाकर भी इसकी जांच पड़ताल करेंगे। आदेश पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
राशन की दुकानों से कार्डधारक अब केरोसिन नहीं ले सकेंगे। ऐसे लोगों का सर्वे कराया जा रहा है, जिनके यहां विद्युत कनेक्शन हैं और उज्ज्वला योजना से संतृप्त हो हो चुके हैं। मिट्टी का तेल केवल इस लिए दिया जा रहा था जिससे रात में प्रकाश की व्यवस्था हो सके। वहीं खाना बनाने में इस्तेमाल किया जा सके। विद्युत कनेक्शन और उज्ज्वला के पात्रों को अब मिट्टी का तेल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर सर्वे होगा। प्रत्येक राशन कार्डधारक से जानकारी ली जाएगी। वहीं राशन वितरण के दौरान उपभोक्ताओं से भी राशन डीलर इस संबंध में जानकारी जुटाएंगे। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव ओम प्रकाश वर्मा ने डीएम और जिला पूर्ति अधिकारियों को इस संबंध में आदेशित कर दिया है। निर्देश दिए है कि लाभार्थियों की संख्या एवं प्रतिशत मात्रा से आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से शासन को प्रत्येक माह अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि जिले में पात्र ग्रहस्ती के 187604 और अंत्योदय के 7683 राशन कार्डधारक है। इसके चलते 79,69,06 यूनिट है। इसके चलते अब प्रत्येक कार्डधारक का सर्वे होगा। विद्युत कनेक्शन और उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर मिलने वालों को केरोसिन के वितरण पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। इसके अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्येक डीलर को इससे अवगत कराया जाएगा। वहीं प्रत्येक दुकानों पर राशन वितरण के दौरान विद्युत कनेक्शन और उज्ज्वला योजना से संतृप्त है इसकी जानकारी करेंगे।

- नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
धीरे-धीरे कम कर दिया था करोसिन का वितरण
केंद्र सरकार ने धीरे-धीरे मिट्टी के तेल के वितरण में कमी करनी पूर्व के माह में ही शुरू कर दी थी। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जून माह में जिले में 408 केएल (किलो लीटर) का वितरण हुआ था, लेकिन जुलाई माह में आधा हो गया। 204 केएल का ही वितरण किया गया। अब यह धीरे-धीरे बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed