फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kerosene was poured on the woman, the maternal side was beaten up in the panchayat

महिला पर केरोसिन उड़ेला, पंचायत में मायके पक्ष को पीटा

Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kerosene was poured on the woman, the maternal side was beaten up in the panchayat
बागपत सीएचसी में घायल युवक को ले जाती महिला - फोटो : BAGHPAT
बागपत। निवाड़ा गांव में रविवार को मामूली कहासुनी पर महिला पर केरोसिन का तेल उड़ेलकर जलाने की कोशिश की गई। इसके बाद महिला के मायके पक्ष की पंचायत में पिटाई कर दी गई। जिसमें महिला सहित पांच घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव की रहने वाली आसमा पत्नी मेहताब ने बताया कि रविवार सुबह उसकी देवरानी समीना व नसरीन भांजे के मोबाइल फोन से मायके बात कर रही थी। तभी भांजा वहां आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि केरोसिन उड़ेलकर जलाने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। पता चलने पर भौराकलां से उसका पिता फरमान, दादा इरशाद व अन्य उसकी ससुराल आए और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने बातचीत करने के लिए उन्हें घर बुला लिया। जहां पंचायत में समझौते की बातचीत चल रही थी, तभी ससुराल पक्ष ने मायके पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें फरमान, इरशाद, आरिफ व टोनी की पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दूसरे पक्ष के रिजवान ने फरमान व अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed