फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kenter Helper killed, driver injured on peripheral expressway

पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर केंटर हेल्पर की मौत, चालक घायल

Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kenter Helper killed, driver injured on peripheral expressway
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खडे़ ट्रक में केंटर टकराने पर केंटर हेल्पर की मौत हो गई। साथ ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात्रि की है। केंटर चालक छोटू अपने साथी हेल्पर सुरेश को लेकर मध्य प्रदेश से केंटर में प्याज लादकर मोदीनगर जा रहा था। जब वह ईर्स्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास ओवरब्रिज पर पहुंचा तो मार्ग किनारे खड़े ट्रक से केंटर टकरा गया। जिसमें केंटर चालक छोटू व सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि हेल्पर सुरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर हेल्पर के परिजन बागपत पहुंचे। मृतक के पिता गोपाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed