फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kendriya Vidyalaya not started, degree college also incomplete

Baghpat News: केंद्रीय विद्यालय नहीं हुआ शुरू, डिग्री कॉलेज भी अधूरा

Sun, 25 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya not started, degree college also incomplete
बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव स्थित निर्माणाधीन डिग्री कालेज - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम तय करने का सपना इस साल भी पूरा नहीं हो सका। जहां केंद्रीय विद्यालय शुरू नहीं हुआ, वहीं डिग्री कॉलेज भी नहीं बन सका। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाए जाने का सपना भी इस साल पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज को काफी समय से कृषि विवि बनाने की मांग हो रही है और इसका प्रस्ताव सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सरकार को भेजा था। मगर कृषि विवि बनाने की तरफ कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशक ने केवल रिपोर्ट मांगी। अब उम्मीद है कि वर्ष 2023 में कॉलेज को कृषि विवि बनाने को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जाए।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहा केंद्रीय विद्यालय
बावली गांव में पांच एकड़ भूमि पर करीब 19 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2022 तक ही यह कार्य पूरा होना था, लेकिन इस साल भी यह पूरा नहीं हो सका है। हालांकि अब ज्यादा कार्य बाकी नहीं है, लेकिन वर्ष 2023 के नए सत्र में ही विद्यालय के नए भवन में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते नजर आएंगे। केंद्रीय विद्यालय को अभी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाबला में इस साल भी नहीं बन सका कालेज
पाबला गांव में डिग्री कॉलेज के निर्माण को नवंबर 2019 में मंजूरी मिली थी और इसका बजट जारी होने के बाद मार्च 2020 में कार्य शुरू हो गया था। कॉलेज निर्माण के लिए 8:78 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इसका निर्माण मार्च 2022 तक किया जाना था, लेकिन बजट जारी होने के बाद भी निर्माण नहीं किया है। इसका अभी तक केवल 68 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। अब यह भी वर्ष 2023 में पूरा होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed