फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kekdha Academy victorious

खेकड़ा एकेडमी विजयी

Mon, 12 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kekdha Academy victorious
मैच के दौरान मौजूद विजयी टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा । क्रिकेट प्रतियोगिता में खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दिल्ली की टीम को सात विकेट से हराकर मैच जीता। 
विज्ञापन


नगर के एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में खेकड़ा एवं दिल्ली की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसका उद्घाटन एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने  किया। टास जीतकर खेकड़ा की टीम ने जीत दिल्ली की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। 

दिल्ली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित पच्चीस ओवर में सभी विकेट खोकर हसीन के 68, शारिक 24, मुक्तार 24 रन की बदौलत दौ सौ चार रन बनाए। 
विज्ञापन


खेकड़ा एकेडमी की टीम के गेंदबाज साहिल, शिव, पुष्पेंद्र, विपिन और पारस ने दो दो विकेट लिए। जवाब में खेकड़ा की टीम ने बल्लेबाज पारस के नाबाद 60, पंकज 55, अमित 35 और आशीष के 23 रन की बदौलत मैच तीन विकेट खोकर जीता। दिल्ली की टीम के गेंदबाज विनोद, हसीन, शहजाद ने एक - एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारस को मैन ऑफ दा मैन घोषित किया। मैच की अंपायरिंग डॉ. सलीम अहमद ने की। पूरे समय तक दर्शकों ने मैच का पूरा आनंद लिया। मैदान पर काफी खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed