फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ward Boy Corona positive, CHC Baghpat will remain closed for two days

वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए बंद रहेगी सीएचसी बागपत

Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ward Boy Corona positive, CHC Baghpat will remain closed for two days
बागपत सीएचसी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। नया गांव हमीदाबाद के झगड़े में घायल युवक की मरहम पट्टी करने वाला वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नया गांव का युवक मेरठ में पॉजिटिव मिला था। एहतियात के तौर पर सीएचसी बागपत को दो दिन के लिए पूरी तरह बंद कर सैनिटाइज कराया जाएगा। नया गांव के लोगों के संपर्क में कुल छह स्वास्थ्य कर्मी आए थे, जिन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

नया गांव हमीदाबाद में झगड़े के बाद एक युवक घायल हो गया था। परिवार के लोग इसे लेकर सीएचसी बागपत पहुंचे, जहां मरहम पट्टी के बाद उसे मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ में कोरोना की जांच कराई गई, जहां युवक पॉजिटिव मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने घायल युवक के संपर्क में आए दो डॉक्टर, एक फार्मेसिस्ट, एक वार्ड ब्वाय और मेरठ लेकर जाने वाले दो एंबुलेंस कर्मचारियों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे थे। रविवार को मिली रिपोर्ट में वार्ड ब्वाय पॉजिटिव आ गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में दहशत बन गई है। सीएचसी बागपत को दो दिन सैनिटाइज कराने के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। यहां लोगों को उपचार की सुविधाएं नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

नया गांव में कहां से आया संक्रमण
बागपत। नया गांव हमीदाबाद का यह युवक कहां से संक्रमित हुआ, इसके विषय में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को ट्रेस कर रही है।
जिले में अब 26, पहला कोरोना योद्धा पॉजिटिव
बागपत। जिले में अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 26 पर पहुंच गया है। कोरोना काल में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने रहे स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने का यह पहला मामला है। इससे पहले बड़ौत का बैंक कर्मी गाजियाबाद में संक्रमित हुआ था। लेकिन जिले में संक्रमण का यह पहला केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed