फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kavad road drenched with saffron color, the joy of the innocent all around

केसरिया रंग से कांवड़ मार्ग सराबोर, भोले के जय-जयकार चारों ओर

Sat, 23 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kavad road drenched with saffron color, the joy of the innocent all around
डम-डम-डमरू बाजे:बागपत-यमनौत्री हाईवे पर भोले का जयकारा लगाते हुए जाते कांवड़िये - फोटो : BAGHPAT
केसरिया रंग से कांवड़ मार्ग सराबोर, भोले के जय-जयकार चारों ओर
विज्ञापन

बागपत। जिले में हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर कांवड़िये जिले में पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से हाईवे और कांवड़ मार्ग केसरिया रंग से सराबोर हो गए हैं। हाईवे और कांवड़ मार्ग भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहे हैं।

कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर कांवड़ियों की भीड़ जिले में पहुंच रही है। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के शिव भक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं, जहां उन्हें खाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। कांवड़ियों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पूरी व्यवस्था कराई गई है। पुलिस भी कांवड़ियों की सेवा में लगी है। जगह-जगह बैरियर लगाकर बड़े वाहनों को रोका जा रहा है और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को वन वे कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयां और चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है, इसके अलावा प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए 12 बाइक एंबुलेंस भी लगाई गईं हैं। कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे केसरिया रंग में रंग गया है। चारों ओर भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं।

भोले की भक्ति का ऐसा चढ़ा जादू अम्मा जी ने हाईवे पर ही कर दिया डांस: बागपत-सोनीपत हाईवे पर जैसे-जैस?

भोले की भक्ति का ऐसा चढ़ा जादू अम्मा जी ने हाईवे पर ही कर दिया डांस: बागपत-सोनीपत हाईवे पर जैसे-जैस?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed