फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   karon ki badhotri nahin hogi

करों में नहीं होगी बढ़ोतरी

Sun, 30 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
karon ki badhotri nahin hogi
बागपत जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक को संबोधित करती अध्यक्ष रेनू धामा। - फोटो : अमर उजाला
बागपत (ब्यूरो)। जिला पंचायत में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। सदस्यों की सहमति के बाद करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। जिला पंचायत सदस्यों ने इसका समर्थन किया।  कर बढ़ोतरी न करने की भी मांग की गई। इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। इसके साथ ही पूर्व में स्वीकृत कार्यो को हरी झंडी दी गई। 
विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रेनू धामा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें पंचायत के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूर्व के विकास कार्यो की समीक्षा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने प्रस्ताव रखे। 2016-17 के संशोधित बजट के अनुसार 29.11 करोड़ की आमदनी हुई है। जिसमें से 24.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 2017-18 के बजट के लिए 25.13 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। जिसमें से 20.91 करोड़ रुपये खर्च होना है। एएमए प्रदीप सक्सेना ने बताया कि जिला पंचायत की विभिन्न मदों से 3.15 करोड़ की आमदनी हुई है। 
विज्ञापन


जिले में विकास कार्यो के लिए 2.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले में होने वाले खंडजा निर्माण, तालाब, हैंडपंप सहित अन्य कार्यो के लिए ठेके डालने की स्वीकृति दी गई है।  वहीं जिला पंचायत सदस्य सुशीला तेजान ने निनाना गांव में हैंडपंपों को रिबोर करने की मांग उठाई। राजेंद्र प्रधान ने करों में बढ़ोतरी न करने की मांग की गई। सभी ने इसका समर्थन किया। इस दौरान मुख्य रूप से रविंद्र बली, पुष्पेंद्र, बीना, सुधा सोलंकी, मुब्बसिर चौधरी, राजेंद्र प्रधान  मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed