{"_id":"64a9b75b687cf4d48e0e2e26","slug":"kanwariyas-speed-up-on-the-path-of-faith-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3046-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आस्था की डगर पर तेज हुई कांवड़ियों की चाल, बारिश में भी नहीं रुके भोले के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आस्था की डगर पर तेज हुई कांवड़ियों की चाल, बारिश में भी नहीं रुके भोले के भक्त
Sun, 09 Jul 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:13 AM IST
सार
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आये कांवड़ियों की चाल आस्था की डगर पर तेज हो गई। जिले से शनिवार को राजस्थान और हरियाणा के हजारों कांवड़ियों ने आगे कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023
- फोटो : amar
विस्तार
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आये कांवड़ियों की चाल आस्था की डगर पर तेज हो गई। जिले से शनिवार को राजस्थान और हरियाणा के हजारों कांवड़ियों ने आगे कदम बढ़ाए। वह अपने गणतव्य की तरफ बोल बम का नारा लगाते हुए बढ़ते चले गए। बारिश ने उनकी डगर को कुछ आसान कर दिया।
हरिद्वार से कंधे पर गंगाजल और बोल बम के जयकारे लगाते हुए हरियाणा और राजस्थान कांवड़ियों के जत्थे बागपत से गुजर रहे हैं। शनिवार सुबह से ही बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर हजारों की संख्या में कांवड़िये पहुंचे, जिससे मार्ग पूरी तरह भगवामय हो गया। सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब देखकर माहौल भी भक्तिमय हो गया। उधर, ग्रामीण भी कांवड़ियों की सेवा करने के लिए कदम आगे बढ़ा रहे हैं। इसके चलते शिविरों में कांवड़ियों की सेवा के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए।
बारिश में भी नहीं रुके कांवड़िये
जिले में बारिश शुरू होने के बाद कांवड़ियों में जोश भर गया और थकावट दूर हो गई। इसके चलते कांवड़िये बारिश में भी नहीं रुके और बोल बम का नारा लगाकर आगे बढ़ते चले गए।
विज्ञापन
कांवड़ शिविरों में किया आराम
जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए बड़ौत बुढ़ाना मार्ग से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जगह-जगह शिविर लगाये गए हैं। जहां कांवड़ियों की सेवा के लिए व्यंजनों के साथ उपचार के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आये कांवड़ियों ने शिविरों में आराम किया और व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
कांवड़ मार्गों पर पुलिस मुस्तैद, अफसर ले रहे पूरी रिपोर्ट
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मार्गो पर मुस्तैद है। इसके चलते कांवड़ मार्गों पर पुलिस की टीम हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। उधर, उच्चाधिकारी कांवड़ मार्गों की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।