{"_id":"58c197574f1c1b6133dc4ced","slug":"kant-driver-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कैंटर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कैंटर चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कैंटर चालक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां गांव के पास पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे निर्माण को मिट्टी लेकर आ रहे डंफर की कैंटर से भिड़ंत हो गई। इसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, उसका भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक डंफर को छोड़कर फरार हो गया।
बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव निवासी सनव्वर (21) अपने भाई तसव्वर और भतीजे आरिफ के साथ कैंटर लेकर बुधवार रात करीब दो बजे दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही मवीकलां गांव के पास पहुंचे, तभी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए मिट्टी लेकर आ रहे डंफर की कैंटर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें सनव्वर की मौके पर ही मौत हो गई, उसका भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक डंफर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने कोतवाली पर डंफर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि डंफर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
6 अप्रैल को होना था सनव्वर का निकाह
बागपत। मृतक के भाई आबिद का कहना है कि सनव्वर का छह अप्रैल को निकाह होना था। परिवार के लोग निकाह की तैयारियों में जुटे हुए थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।