{"_id":"5da873e38ebc3e013662c654","slug":"kandera-mein-yuvak-par-hamla-kiya-baghpat-news-mrt4489921137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेरा गांव के युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेरा गांव के युवक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडेरा गांव के युवक पर हमला
दोघट। बामनौली गांव में आठ-दस युवकों ने थ्री व्हीलर में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में कंडेरा गांव के युवक पर हमला बोल दिया। उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। घायल ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
कंडेरा गांव निवासी विवेक पुत्र पुष्पेंद्र ने बताया कि वह बड़ौत में कोचिंग करता है। दो दिन पहले बामनौली गांव के युवकों के साथ थ्री व्हीलर में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते बृहस्पतिवार को जब वह बड़ौत जाने के लिए बामनौली गांव में पहुंचा तो आठ-दस युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। हमलावर मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया है। एसओ रमेश सिंह सिंधू का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।