फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanak tops in 100 meter race

सौ मीटर दौड़ में कनक रहे अव्वल

Sat, 05 Nov 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kanak tops in 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह और चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। सौ मीटर दौड़ में कनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अलंकरण समारोह में अमेजॉन हाउस, एवरेस्ट हाउस, नाइल हाउस, पेसिफिक हाउस के कैप्टन, स्कूल हेड ब्वॉय, स्कूल हेड गर्ल, एक्टिविटी कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, अनुशासन कैप्टन का चयन किया गया। चुने गए बच्चों का धूमधाम से स्वागत किया। सुहानी जैन हेड गर्ल, आर्यन चौहान को हेड ब्वॉय का खिताब पहनाया। शिवानी तोमर को स्पोर्ट्स कैप्टन, खुशी तोमर को वाइस कैप्टन, राघव को वाइस हेड बॉय व इशिका उज्ज्वल को वाइस हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके बाद कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट, खो-खो के साथ 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने जीतने के लिए खूब पसीना बहाया। 100 मीटर दौड़ में कनक ने प्रथम, अनुराग ने द्वितीय व आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को
बागपत। बड़ौत के केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में 12 व 13 नवंबर को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से बालक व बालिकाओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 14 से 16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं ही भाग लेंगी। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य जेपी सिंह, सतेंद्र खोखर, राजीव तोमर, कोच रामचंद्र व लाल धमेंद्र प्रताप चयनकर्ता रहेंगे। जानकारी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एमके धनकड़ ने दी। संवाद

वॉलीबाल प्रतियोगिता में टीकरी ने जीता मैच
दोघट। गांगनौली गांव में कानूनगो कुलदीप राठी और दिल्ली पुलिस के सिपाही सुरेंद्र राठी की याद में आयोजित बाल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन मैच में टीकरी की टीम ने गांगनौली की टीम को हराकर जीत दर्ज की। उद्घाटन कानूनगो कुलदीप राठी के बेटे युग व सुरेंद्र राठी के बेटे सम्राट राठी ने किया। मैच टीकरी व गांगनौली की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें टीकरी विजेता रही। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 22 टीमें भाग रहे रही है। इस अवसर पर सतेंद्र , धर्मेंद्र प्रधान, इकबाल सिंह, डायरेक्टर चमन प्रधान, संजीव प्रधान, चरण सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed