फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kambing in search of leopard

बरनावा पहुंची वन विभाग की टीम, तेंदुए की तलाश में की कांबिंग

Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kambing in search of leopard
दोघट। बरनावा के जंगल में किसान पर तेंदुए द्वारा हमला करने के बाद वन विभाग के बड़ौत रेंजर टीम के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के पंजों के निशान की जांच की। टीम ने जंगल में कांबिंग कर तेंदुए को तलाश भी किया।
विज्ञापन

रेंजर बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को किसान अब्दुल जब्बार पर ट्रैक्टर चलाते समय तेंदुए के हमला करने की जानकारी मिली थी। सोमवार को मौके पर टीम भेजी गई थी। किसानों से जानकारी मिली थी कि तेंदुआ कई दिन से क्षेत्र में घूम रहा है। मंगलवार को टीम के साथ निरीक्षण किया गया और तेंदुए के पंजे के निशान के नमूने लिए गए। किसानों द्वारा बताई गई सुरंग को भी देखा गया। टीम ने वन क्षेत्र और खेतों में कांबिंग की। उन्होंने किसानों को खेतों पर अकेले जाने के बजाए एक साथ जाने के लिए कहा। उन्होंने रात्रि में टार्च की रोशनी के साथ खेतों पर जाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed