फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kabir Colony residents longing for drinking water for three months

तीन माह से पेयजल के लिए तरस रहे कबीर कॉलोनी के नागरिक

Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kabir Colony residents longing for drinking water for three months
बार-बार मांग करने के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के लिए की गई खुदाई के दौरान पेयजल आपूर्ति की लाइन टूटने से तीन माह से नगर की कबीर कॉलोनी के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। नागरिकों को हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त हाईवे किनारे के 30 से अधिक दुकानदार और मकान मालिक परेशान हैं। नागरिकों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
तीन माह से उठानी पड़ रही परेशानी
कॉलोनी के लोग तीन माह से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों को पेयजल की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।-अनिल कुमार
विज्ञापन

हैंडपंप के करनी पड़ रही व्यवस्था
पेयजल लाइन टूटने से नगर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। - सुनील अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल के लिए भटक रहे लोग
पेयजल लाइन की मरम्मत कराने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गर्मी शुरू हो गई है और लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।-विजय मानव

जल्द हो समस्या का समाधान
तीन माह से पेयजल की सप्लाई न होने से कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों को पेयजल के लिए हैंडपंप के सहारा लेना पड़ रहा है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। -सुरेश वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed