{"_id":"5d979bbd8ebc3e93a553e353","slug":"kabaddi-mein-kalanjari-ki-team-jeeti-baraut-news-mrt4466961140","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर हमले में मुख्य आरोपी से चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों पर हमले में मुख्य आरोपी से चाकू बरामद
विज्ञापन
छात्राें पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी से चाकू बरामद
बड़ौत। छपरौली रोड स्थित डिवाईन ग्लोबल एकेडमी पर अगस्त माह में कैंटीन से बिस्कुट खरीदने को लेकर हुए विवाद में तीन छात्रों को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
बता दें कि 23 अगस्त को एकेडमी में जयंत निवासी सिनौली, विक्रांत निवासी बड़ौत, अनमोल निवासी बिजरौल पर हमला कर चार छात्रों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अनमोल के बाबा जगवीर निवासी बिजरौल ने सुमित, वीर बालियान, देवा, गोल्डी को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुमित, देवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि वीर बालियान व गोल्डी फरार चल रहें थे। 23 सितंबर को वीर बालियान न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया था जबकि अभी गोल्डी फरार चल रहा है। वीर बालियान इस घटनाक्रम में मुख्य आरोपी बताया गया था। इस घटना के आईओ पंकज कुमार ने वीर बालियान निवासी शौरम जनपद मुजफ्फरनगर का न्यायालय से आठ घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने घटना का इकबाल करते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। वहीं पुलिस फरार चल रहे गोल्डी की तलाश में जुटी है।