फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kabaddi competition held on the grass field

घास के मैदान पर करा दी कबड्डी प्रतियोगिता

Fri, 04 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi competition held on the grass field
ब्बड्डी मैच में रेडर को पकड़ने का प्रयास करते खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। भले ही सरकार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा और खेलकूद पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी बिल्कुल भी बच्चों के प्रति सजग नहीं है। इसका एक उदाहरण शिक्षा विभाग द्वारा संपन्न कराई गई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है। शिक्षा विभाग ने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मात्र खानापूर्ति ही बरती। आलम यह रहा कि कबड्डी प्रतियोगिता भी मैदान पर कराने की बजाए घास के मैदान पर करा दी गई।
विज्ञापन

गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने कबड्डी सहित दौड़ और अन्य प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं दूसरी ओर शिक्षक प्रतियोगिता करने में बिल्कुल लापरवाह दिखे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बिना सोच-समझे कबड्डी प्रतियोगिता घास के मैदान में ही संपन्न करा दी। बच्चों ने मजबूरी में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग तो कर लिया, लेकिन कई बार घास में पैर फिसलने से घायल भी हो गए। छात्र अंकुर ने बताया कि शिक्षकों ने इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। छात्र नितिन ने बताया कि शिक्षकों से मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता कराने के लिए कहीं थी, लेकिन शिक्षकों ने एक ना सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
केवल बच्चों के मनोरंजन के लिए घास के मैदान में प्रतियोगिता कराई गई थी। कोई लापरवाही और कोई खानापूर्ति नहीं बरती गई। - प्रकाशचंद, एबीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed