फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Journalist's XI beat Administration team by 41 runs

पत्रकार एकादश ने प्रशासन की टीम को 41 रनों से हराया

Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Journalist's XI beat Administration team by 41 runs
विजेता पत्रकार एकादश टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते मेरठ कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह व डीएम राजकम? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा के मैदान पर शनिवार रात्रि में मेरठ जोन प्रशासन एकादश व बागपत पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला गया। पत्रकार एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं, निर्धारित 16 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।
विज्ञापन

पत्रकार एकादश की टीम के नईम खान ने 106 रन व अंकित चौहान ने 26 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि सचिन ने 9, नासिम ने 6 व अमित ने 5 रन बनाए। प्रशासन की ओर से हरवीर व गौरव ने एक-एक विकेट लिया तो मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह व मुजफ्फरनगर सीडीओ आलोक कुमार ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। प्रशासन एकादश लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में दस विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। डीएम राजकमल यादव ने 39 रन, आलोक कुमार ने 10, गौरव ने 34 रन बनाए तो मेरठ नगर आयुक्त मनीष बंसल व एसएसपी अभिषेक सिंह ने भी बल्लेबाजी में हाथ आजमाए।
विज्ञापन

पत्रकार एकादश की ओर से निशांत भारद्वाज ने चार, नईम व सचिन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कपिल त्यागी ने एक विकेट लिया। मेरठ कमिशनर सुरेंद्र सिंह ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी दी और इस तरह खेले गए मैच की प्रशंसा की। मैच में मैन ऑफ द मैच नईम खान, बेस्ट बल्लेबाज डीएम राजकमल यादव, बेस्ट गेंदबाज निशांत भारद्वाज, बेस्ट फील्डर हरवीर रहे। एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने अंपायर की भूमिका निभाई। एनएस स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने सभी अतिथियों को बुके व शॉल भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम अनुभव सिंह, प्रभाकर, आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह, दिवाकर झा, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, श्यामरत्न, प्रदीप राघव, हरवीर, संदीप, दुष्यंत, मनीष, विजय चौधरी, दीपक गुप्ता, देवेंद्र चौहान, राजदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed