{"_id":"60be5cc68ebc3e36e6325c42","slug":"job-was-shot-after-being-attacked-with-a-brick-baghpat-news-mrt54161185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से पीटने के बाद अय्यूब को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से पीटने के बाद अय्यूब को मारी थी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव में रविवार सुबह अय्यूब को ईंट से हमला करने के बाद गोली मारी गई थी। अय्यूब की पत्नी उज्मा और उसके प्रेमी ने इसका खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट एवं तमंचा बरामद कर लिया है। वहीं, दोनों को जेल भेज दिया है।
अय्यूब उर्फ कल्लू पुत्र हबीब मूल रूप से जालौन का रहने वाला था। वह पत्नी उज्मा और बच्चों के साथ बागपत की आयशा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पड़ोस में सूरजपुर महनवा गांव निवासी नौशाद पुत्र नूरहसन भी परिवार के साथ रहता था। वह भट्ठे पर ट्रैक्टर से ईंट भराई करता था। नौशाद के उज्मा से विवाहेतर संबंध हो गए थे। आरोप है कि इसके चलते अय्यूब ने बीती 26 दिसंबर को नौशाद के घर में आग लगा दी थी। जिसमें नौशाद के पुत्र समीर की मौत हो गई थी। वहीं, पत्नी शबनम और बेटी गुड्डी तथा बेटा अयान गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके पश्चात से ही अय्यूब फरार था।
इसके बाद नौशाद अपने गांव में सूरजपुर महनवा उज्मा व उसके बेटे अल्ताफ को लेकर किराये के मकान में रहने लगा। उसकी पत्नी शबनम और बच्चे गांव में ही दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार तड़के करीब तीन बजे अय्यूब उनके घर पहुंचा। नौशाद, उज्मा और अल्ताफ कमरे में सोए हुए थे। बताया कि अय्यूब ने बाहर से उनके कमरे की कुंडी लगा दी। जिसकी आवाज सुनकर नौशाद और उज्मा जाग गए। अय्यूब ने पेट्रोल डालकर उनके घर में आग लगाने का प्रयास किया। दोनों ने जोरों से दरवाजे को धक्का मारा तो कुंडी टूट गई। इसके बाद उन्होंने अय्यूब को पकड़ लिया और ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, नौशाद और उज्मा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि अय्यूब को ईंट से प्रहार करने के बाद गोली मारी गई थी। दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
उज्मा के तीसरे बेटे को भी ले गई नानी
उज्मा के दो बच्चे पहले से ही नानी के साथ रहते हैं। नौशाद की पहली पत्नी शबनम ने बताया कि रविवार देर रात उज्मा की मां अपने दामाद अय्यूब उर्फ कल्लू का शव लेकर पुलिस के साथ गांव सूरजपुर महनवा पहुंची। उसके साथ अन्य परिजन भी थे। वे जबरन अल्ताफ को साथ ले गए।