फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Job card in 5 days, 2914 migrants will get employment

पांच दिन में जॉब कार्ड, 2914 प्रवासियों को मिलेगा रोजगार

Tue, 19 May 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Job card in 5 days, 2914 migrants will get employment
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा जिले में आए प्रवासियों को रोजगार दिया जाएगा। परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए 2914 प्रवासियों के जॉब कार्ड अगले पांच दिन में अवश्य बन जाने चाहिए और इनको मनरेगा से रोजगार दिया जाएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार के आपदा कंट्रोल रूम में कोविड 19 के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा लॉकडाउन का अनुपालन कराया जाना चाहिए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। जिसकी जो ड्यूटी है, पुलिस के साथ निकले और फुट पेट्रोलिंग करें। जो पैदल चलने वाले व्यक्ति हैं, उन पर विशेष ध्यान रखें कि कोई भी प्रवासी जनपद की सीमा में पैदल चलता नजर ना आएं। इसकी सूचना संबंधित तहसीलदार और एसडीएम को दें। प्रवासियों की निगरानी के लिए नोडल के रूप में डीडीओ, बीडीओ, नायब तहसीलदार को भी लगाने के लिए निर्देशित किया ।
विज्ञापन

उन्होंने अंडर ट्रेनिंग डिप्टी कलेक्टर को निर्देशित किया कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट से ड्यूटी के दौरान उनके मोबाइल से लोकेशन लेंगे और बातचीत करेंगे। परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि जो जिले में 2914 प्रवासी आएं, इनके जॉब कार्ड अगले पांच दिन में अवश्य बन जाने चाहिए और इनको मनरेगा के अंतर्गत रोजगार दिया जाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे साफ सफाई की व्यवस्था देखें और निगरानी टीम को एक्टिव करें। जो प्रवासी आ रहे हैं, उनके बारे में भी फीड बैक लें और प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिदिन छह दुकानें राशन की देखें। इस दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed