फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jinjana couple of looting

झिंझाना के दंपति से लूटपाट  

Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jinjana couple of looting
लूट
बागपत के बड़ौत में पूर्वी यमन नहर की पटरी पर दिनदहाड़े बावली और किशनपुर बराल के बीच चार सशस्त्र बदमाशों ने बाइक से झिंझाना जा रहे एक दंपति से हजारों की नकदी और महिला के कानों के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन


झिंझाना निवासी रामपाल व उसकी पत्नी सरिता अपने कसबे से बाइक से किसी कार्यक्रम में भाग लेने बड़ौत आ रहे थे। जब वे पूर्वी यमन नहर की पटरी से गुजर रहे थे तो बावली व किशनपुर बराल के बीच चार सशस्त्र बदमाशों ने तमंचों के बल पर दंपति को रोक लिया। बदमाशों ने उनसे 7 हजार की नकदी व महिला से कानों के सोने के कुंडल लूट लिए। बदमाश उन्हें शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद भयभीत दंपति बिना किसी को बताए अपने गंतव्य को रवाना हो गया। रमाला थाना पुलिस का कहना है कि कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है। यदि कोई आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेताओं को बंधक बनाकर लूटा
पिलाना (ब्यूरो)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास बाइक सवार सब्जी विक्रेताओं से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब 15 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। ढिकौली निवासी अजय, ओमवीर और चमरावल निवासी आदेश सब्जी बेचते हैं। तीनों अपनी-अपनी बाइकों पर सवार होकर शनिवार सुबह करीब पांच बजे सब्जी खरीदने के लिए अमीनगर सराय कस्बे की मंडी में जा रहे थे। उनके मुताबिक, पिलाना भट्टे के पास घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाश मारपीट कर उनको खेत में ले गए। वहां उनसे करीब 15 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल और बाइकों की चाबी लूटकर ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनगढ़ में आधा दर्जन नलकूपों में चोरी 
पिलाना (ब्यूरो)। रोशनगढ़ गांव के किसान भोला, अमित, इलियास, लियाकत, हरपाल के नलकूपों से शुक्रवार रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये के विद्युत उपकरण और सामान चोरी कर लिया। घटना की बालैनी पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed