{"_id":"5dadfda68ebc3e93ab3b98a1","slug":"jile-mein-chalega-padhe-bagpat-abhiyan-baghpat-news-mrt449679211","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चलेगा ‘पढ़े बागपत’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चलेगा ‘पढ़े बागपत’ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चलेगा ‘पढ़े बागपत’ अभियान
बागपत। जिले में एक ही दिन और एक ही समय पर शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुरूप किताबें पढ़ेंगे। इसके लिए 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। जिले में ‘पढ़े बागपत’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत यह तैयारी की जा रही है। अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए 23 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि रुचि के अनुरूप पढ़ाई का यह अभियान प्रदेशस्तर पर चलेगा। यहां यह अभियान जिले के नाम पर होगा। अभियान का मकसद वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में शामिल होना है। इसमें परिषदीय विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
डीआईओएस ने बताया कि राज्यपाल की ओर से पढ़े लखनऊ नाम से ऐसा अभियान चलाया गया था। अब लखनऊ की तर्ज पर ही जिले में आयोजन हो रहा है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं की गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी। उन्होंने बताया कि 10 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ा जाएगा।