{"_id":"65639e714812fc50470d3cfb","slug":"jewelery-of-idols-and-donated-money-stolen-from-temple-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7519-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंदिर से मूर्तियों के आभूषण और दान में आए रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंदिर से मूर्तियों के आभूषण और दान में आए रुपये चोरी
विज्ञापन
दोघट। गांगनौली गांव के सूर्य देव मंदिर में शनिवार रात भगवान की मूर्तियों से सोने चांदी के आभूषण, दान में आए तीन हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। महंत ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांगनौली गांव के भगवान सूर्य देव मंदिर के महंत रामेश्वर वन बाबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम मंदिर के कपाट बंद कर अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार की सुबह उठकर मंदिर की साफ सफाई करने लगा तो सूर्य देव भगवान व गणेश भगवान की मूर्तियों से आभूषण चोरी मिले। उन्होंने बताया कि चोरों ने मंदिर से चांदी के दो चंवर, दो चांदी की बड़ी छड़ी, चांदी के दो हार, एक सोने का हार व तीन हजार रुपये की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर में चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मंदिर में भगवान की मूर्तियों से आभूषण चोरी किए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी से लोगों में आक्रोश
गांगनौली गांव के सूर्य देव मंदिर में चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों सतेंद्र, विकास, अजय आदि का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाए।