{"_id":"5de560a88ebc3e54c033f4f7","slug":"jeans-baghpat-news-mrt456704694","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी से बरामद हुई 12 लाख रुपये की जींस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी से बरामद हुई 12 लाख रुपये की जींस
विज्ञापन
लोनी से बरामद हुई 12 लाख रुपये की जींस
बागपत। शहर की दो फैक्ट्री से चोरी की गई करीब 12 लाख रुपये की जींस गाजियाबाद के लोनी से बरामद हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने सात संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए युवकों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
पुराना कस्बा निवासी इमरान की महिला थाने के पास जींस रंगाई और धुलाई की फैक्ट्री है। 26 नवंबर की रात में फैक्ट्री परिसर में कर्मचारी वीरू और रिजवान को बंधक बनाकर और तमंचे से डराकर बदमाशों ने करीब आठ लाख रुपये कीमत की जींस लूट ली थी। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई भी की गई। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने लोनी के अशोक विहार में छापा मारकर जींस बरामद कर ली है। छानबीन के दौरान पुलिस को एक महीने पहले लूटी गई करीब तीन हजार जींस बरामद हो गई है। यह जींस पुराना कस्बा स्थित तैय्यब की फैक्ट्री से लूटी गई थी। पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये का माल बरामद किया है। सात संदिग्ध युवकों के अलावा बाइक और तमंचा भी मिला है। मंगलवार को वारदात का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने जींस लूट के दोनों मुकदमे चोरी में दर्ज किए हैं।
लोनी में एकत्र कर रहे थे जींस
बागपत। लुटेरों ने एक महीने में दो वारदातों को अंजाम दिया । पहली वारदात का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी । इसके बाद 26 नवंबर को दूसरी वारदात हुई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। लूट के आरोपी अशोक विहार में गोदाम बनाकर जींस एकत्र कर रहे थे।
विज्ञापन
कर्मचारियों को लिया था हिरासत में
बागपत। जींस रंगाई फैक्ट्री में 26 नवंबर की रात में चोरी के बाद पुलिस ने थाने पहुंचकर सूचना देने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया।