फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   JE and contractor clash over cleaning of Idrishpur Rajbeh

Baghpat News: ईदरीशपुर रजबहे की सफाई को जेई व ठेकेदार में ठनी

Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
JE and contractor clash over cleaning of Idrishpur Rajbeh
बड़ौत। ईदरीशपुर रजबहे की सफाई कराने काे लेकर जेई और ठेकेदार में ठन गई है। जेई ने ठेकेदार पर रजबहे में फेंकने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को शिकायत की है। वहीं ठेकेदार ने भी जेई सहित अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। इस पर अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता बड़ौत को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई पवन ने बताया कि बड़ौत पूर्वी यमुना नहर से शुरू होने वाले ईदरीशपुर रजबहे की सफाई का ठेका एक ठेकेदार ने लिया था और छह नवंबर को मशीन से कार्य शुरू कराया था। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर ठेकेदार से मानक के अनुसार कार्य कराने के लिए कहा, तो ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्र व्यवहार करते हुए रजबहे में फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। वहां एसडीओ गजेन्द्र व जेई केके शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर कांन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन केे जिलाध्यक्ष एवं ईदरीशपुर रजबहे की सफाई का काम कराने ठेकेदार ने डीएम से शिकायत की कि जेई व अन्य अधिकारी खुद चहेते ठेकेदारों को टेंडर जारी कर रहे है और टेंडर मिलने के बाद उनके साथ मिलीभगत कर विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कार्य न कराकर 2-2 लाख के एग्रीमेंंट कराकर भुगतान कराया जा रहा है और स्थानीय ठेकेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध करने पर अनुबंध करने व झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं। उधर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि अधिशासी अभियंता बड़ौत को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed