फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Jayant fights for the interests of farmers and jawans'

‘किसान और जवान के हितों की लड़ाई लड़ते है जयंत’

Mon, 11 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
'Jayant fights for the interests of farmers and jawans'
जिवाना के गुरुकुल में आयोजित रालोद की बैठक में बोलते डॉ. कुलदीप उज्ववल। - फोटो : BARAUT
बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना गुलियान में सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने 16 जुलाई को बड़ौत में होने वाली विशाल युवा पंचायत की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि चौधरी जयंत इकलौते ऐसे नेता हैं, जो किसानों की लड़ाई लड़ने भी सबसे पहले मैदान में उतरते हैं। बैठक में तय हुआ कि किसान और जवान का सच्चा साथी ट्रैक्टर है, इसलिए 16 जुलाई को बड़ौत की युवा पंचायत में गांवों से ट्रैक्टरों का रैला निकलेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने और संचालन जितेंद्र कंडेरा ने किया। बैठक में डॉ. अनिल आर्य, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, राजू तोमर, श्रीपाल धामा, गगन धामा, अमित सोलंकी, हरवीर, देवेंद्र उज्ज्वल, जयकुमार, सतीश, कुशलपाल, विनोद तोमर, ओमवीर, विवेक सोलंकी, मोहित सोलंकी, बिल्लू राणा, सूबे सिंह, विजय उज्ज्वल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों का हित रालोद में सुरक्षित : जयकिशोर
बिनौली। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर ने सोमवार को बिनौली गांव में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने बड़ौत में होने वाली विशाल युवा पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी, प्रधान उपेंद्र धामा, धर्मपाल सिंह, हमीद खा, शहजाद, महबूब बुल्ली, सत्तार, उमर दीन, मीनू, एहसान मौजूद रहे।

बड़ौत में होने वाली युवा पंचायत को सफल बनाने का आह्वान
दोघट। बोपुरा गांव में प्रधान जाबिर के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें 16 जुलाई को बड़ौत में अग्निपथ योजना के विरोध में होने वाली रालोद की युवा पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया गया। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं के भविष्य को बर्बाद करना चाहती है। सेना भर्ती में चार वर्ष सैनिकों का अपमान करना है। रालोद सरकार के इस फैसले के खिलाफ युवाओं के साथ खड़ी है। इसके विरोध में बड़ौत में 16 जुलाई को रालोद युवा पंचायत का आयोजन किया जा रहास है। इसमें युवाओं के साथ बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। युवा पंचायत में बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीसूदीन, पूर्व प्रधान गालिब, राशिद, शाहिद, कल्लू, सब्बीरा, मुनसब, दुल्ला, युसुफ, राकिब, जुबेदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed