फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jawan Anuj will be airlifted to Chandigarh

Baghpat News: जवान अनुज को चंडीगढ़ किया जाएगा एयरलिफ्ट, लद्दाख में बर्फ में छह फुट नीचे दबने से बिगड़ी हालत

Wed, 08 Feb 2023 09:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 08 Feb 2023 09:45 AM IST
सार

काठा गांव निवासी सेना के जवान अनुज चौधरी चार दिन पहले बर्फ खिसकने से छह फुट नीचे दब गए थे। उनको करीब ढाई घंटे बाद साथी जवानों ने बर्फ हटाकर बेहोशी की हालत में निकाला था। इसके बाद से अनुज का उपचार लद्दाख में सेना के अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
Jawan Anuj will be airlifted to Chandigarh
जवान अनुज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के काठा गांव निवासी सेना के जवान अनुज चौधरी को एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ लेकर आने की तैयारी चल रही है। हालांकि मौसम बाधक बन रहा है। मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे उनको चंडीगढ़ लाकर बेहतर उपचार कराया जा सके।
विज्ञापन


काठा गांव के अनुज चौधरी भारतीय सेना में सिपाही हैं। उनकी ड्यूटी लद्दाख में चल रही है। वह चार दिन पहले बर्फ खिसकने से छह फुट नीचे दब गए थे। उनको करीब ढाई घंटे बाद साथी जवानों ने बर्फ हटाकर बेहोशी की हालत में निकाला था। इसके बाद से अनुज का उपचार लद्दाख में सेना के अस्पताल में जारी है। वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इसलिए ही अनुज को एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ के पीजीआई लेकर आने की बात कही गई। अनुज को सोमवार को लेकर आना था, लेकिन लद्दाख में मौसम खराब होने के कारण एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका। अनुज ने बताया कि मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे वह जल्द ठीक होकर ड्यूटी पर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed