फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Javli's team won the first match of the competition by six wickets

जावली की टीम ने छह विकेट से जीता प्रतियोगिता का पहला मैच

Thu, 13 Jan 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Javli's team won the first match of the competition by six wickets
जावली की टीम ने छह विकेट से जीता प्रतियोगिता का पहला मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (सहारनपुर)। पूरनपुर नवादा गांव में प्रथम नवादा ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जागरूक किया।

गांव में शुरू हुई प्रतियोगिता में गढ़ी कलंजरी, भागोट, नोएडा, चिरोड़ी, गाजियाबाद, खड़खड़ी, सिकरानी, सन्हैड़ा, मेवला, जावली व दादरी सहित 16 टीमें भाग ले रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला मैच जावली व केमराला दादरी की टीम के बीच खेला गया। मैच में केमराला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 146 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावली की टीम ने चार विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। जावली की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के लिए गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर भाजपा विधायक योगेश धामा व महामंडलेश्वर आचार्य प्रवीण योगी, ग्राम प्रधान जय भाटी, मोहित शर्मा, पंडित निक्की, दीपक भाटी, प्रविंद्र भाटी, सचिन शर्मा, सुमित शर्मा, बट्टू भाटी, रामावतार शर्मा, पद्म शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed