{"_id":"6318d3c2ea256a33fd23d680","slug":"jat-society-raged-in-indecent-remarks-effigy-burnt-baghpat-news-mrt6042932128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोभनीय टिप्पणी में भड़का जाट समाज, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोभनीय टिप्पणी में भड़का जाट समाज, पुतला फूंका
विज्ञापन
किशनपुर बराल बस स्टैंड पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी का पुतला जलाते जाट समाज के लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। जाट समाज के लोगों पर अशोभनीय टिप्पणी करने की ऑडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने ऑडियो वायरल करने वाले युवक का पुतला फूंका और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कासिमपुर खेड़ी के प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में समाज के लोग होकर थाने में पहुंचे। बताया कि रेलवे में तैनात क्षेत्र के एक युवक ने एक सिपाही से बातचीत में जाट समाज पर अशोभनीय टिप्पणी कर ऑडियो वायरल करदी है। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। थाना प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने किशनपुर बराल बस स्टैंड पर आरोपी युवक का पुतला आग के हवाले कर दिया। मौके पर मनीष, गौरव, सागर, रोहित, अनुज, देवेंद्र, सुनील, दीपक, वीरपाल सिंह, रिछपाल, राकेश कुमार, प्रवीण, गुलाब, अंकित मौजूद रहे।
----
पुतला फूंकते हुए एक झुलसा
किशनपुर बराल बस स्टैंड पर पुतले को आग लगाने के लिए एक युवक पेट्रोल डाल रहा था, जिससे पुसार निवासी सागर आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। साथियों ने सागर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।