{"_id":"67110b7157ef1faf6f0b1b14","slug":"jat-club-and-ferozepur-team-became-winners-on-the-first-day-of-volleyball-league-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-120211-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वालीबॉल लीग में पहले दिन जाट क्लब और फिरोजपुर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वालीबॉल लीग में पहले दिन जाट क्लब और फिरोजपुर की टीम बनी विजेता
Fri, 18 Oct 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मुबारिकपुर के केटी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वालीबॉल लीग का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 45 टीम भाग ले रही है। पहले दिन लीग मैचों का आयोजन किया गया। इसमें जाट क्लब बागपत और फिरोजपुर की टीनों ने मैच जीते।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। जिला वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन लीग मैचों का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में जाट क्लब बागपत ने शहीद मनवीर इंटरनेशन स्कूल की टीम को 25-5 और 25-4, फिरोजपुर की टीम ने जेपी पटवारी क्लब को 25-09 व 25-13 से हराया। ढाका क्लब ने जेपी पब्लिक स्कूल की टीम को 25-16 और 25-10, ललियाना क्लब ने जौहर पब्लिक स्कूल की टीम को 25-07 और 25-14, तोमर क्लब ने रामगढ़ क्लब को 25-09 व 25-12, सिसाना क्लब ने हरचंदपुर क्लब को 25-07 व 25-06, क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल की टीम ने कोणार्क विद्या पब्लिक स्कूल की टीम को 25-06 और 25-09 से हराकर मैच जीता।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख जितेंद्र पहलवान, सुभाष फौजी, मुकेश त्यागी, सतपाल त्यागी, राजेंद्र त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।
- मोबाइल का अधिक प्रयोग न करें खिलाड़ी : डाॅ. सत्यपाल
पूर्व सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को मोबाइल का अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लीग से जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व केटी विंग के संस्थापक कपिल त्यागी ने पूर्व सांसद का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।