फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   janvirodhi neeti laago kar rahi sarkar

जनविरोधी नीतियां लागू कर रही सरकार : हरेंद्र अग्रवाल

Tue, 05 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
janvirodhi neeti laago kar rahi sarkar
जनविरोधी नीतियां लागू कर रही सरकार : हरेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

बड़ौत। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के बेटे एवं पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। जनता मेें भाजपा के खिलाफ आक्रोश पनपता जा रहा है। अब कांग्रेस पार्टी जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू होगी और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।
वह मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर है और रोजगार सर्जन कोमा में है। आर्थिक मंदी, तालाबंदी भाजपा की पहचान बन चुकी है। शिक्षा नीति चिंताजनक स्थिति में है। छोटे उद्योग कारखाने बंद हो चुके है। कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग की हितेषी पार्टी है। अब जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम चलाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने बताया कि जिले मेें ब्लाक, नगर स्तर पर 10 दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत पांच नवंबर को प्रेस वार्ता, 6 व 7 नवंबर को पर्चा वितरण, 8 को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभाएं, 10 को बेरोजगारी के खिलाफ बर्तन के साथ जिले मेें मुख्य बाजारों में प्रदर्शन, 11 में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती, 12 व 13 मेें अन्नदाता चौपाल, बिजली दर वृद्वि, कर्जमाफी के विरोध में कार्यक्रम, 14 में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती व 15 मेें जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर हेमंत कुमार एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, कृष्ण हरि, शहरध्यक्ष राकेश शर्मा, उर्मिला सिंह, बबीता सैनी, राकेश, सुषमा, संतोष, डा सुभाष, अनिल देव, मनीष, जाउल हसन, तेजवीर, रामरंग, आनंद, हितेश, राजेन्द्र, कांता, धु्रव, सोनू, राहुल, खिलेराम, ओंकार दत्त, प्रमोद, अशोक, जुबैर, पुष्पेन्द्र राणा, सरफराज, सुनीता, सविता, योगेश, दीपक शर्मा, डॉ. नरेंद्र, डॉ. संजीव, हरवीर, श्रद्धानंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed