{"_id":"64ada75325fd55ea8d09b954","slug":"jansankhya-samadhan-foundation-staged-a-sit-in-at-the-collectorate-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3119-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन
बागपत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।
उनका कहना था कि जनसंख्या फाउंडेशन की ओर से नौ साल से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की जा रही है। नौ अगस्त 2018 में 125 सांसदों के हस्ताक्षर किया हुआ मांग पत्र राष्ट्रपति को सौंपकर कानून की मांग की थी। फाउंडेशन की ओर से कानून की मांग को लेकर 400 से अधिक जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कानून की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू न होने पर फाउंडेशन की ओर से गाजियाबाद बॉर्डर से प्रधानमंत्री कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश आर्य, राजेश चौहान, मनोज चौहान, प्रियंका आर्य, मनुपाल बंसल, सुशील, प्रेमपाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।